फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ ने विगत सौ साल में किया व्यक्तित्व का निर्माण: सुरेंद्र

Vimal Sharma Updated Sun, 22 Mar 2026 06:48 PM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में सुरेंद्र कुमार ने कहा कि संघ ने 100 वर्षों में शाखा के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण का कार्य किया है। शाखा के माध्यम से बने संघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में अनेक कार्य किए हैं। संघ के कार्यकर्ताओं का स्थापित किया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व भर में विद्यार्थियों का सबसे बड़ा संगठन है। विद्या भारती के माध्यम से दूरस्थ के क्षेत्र में संघ के कार्यकर्ता वंचित लोगों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। वनवासी कल्याण आश्रम के माध्यम से आदिवासी समूह में विभिन्न क्रियाकलाप संचालित हो रहे हैं। डॉ. बीना रस्तोगी ने पांच परिवर्तन के माध्यम से समाज जागरण का आह्वान किया। इस मौके पर जीपी सिंह, जिला संचालक रणवीर सिंह, नगर संघचालक कमल अग्रवाल, नगर शह संघचालक पुसविंदर सिंह, नगर कार्यवाह जगदीप सिंह, नगर सह कार्यवाह लोकेश कुमार, वीरेंद्र शर्मा, विवेक त्यागी, मगन सिंह, श्याम सिंह, देवी शरण सैनी, कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें