फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदानी, पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश से गंगा का जल स्तर दो फीट बढ़ा

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश के कारण तिगरी में गंगा का जल स्तर करीब दो फीट बढ़ गया। किनारे की झोंपड़ी जल मग्न हो गईं। दुकानदार अपना सामान समेटने में लग गए। बीते कई दिन मैदानी और पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हुई। जिससे तिगरी में गंगा का जल स्तर करीब दो फीट बढ़ गया। जिससे जल गंगा किनारे की झोंपड़ी, दुकानों और होटलों में घुस गया। बेमौसम गंगा में बढ़ते जल स्तर के कारण दुकानदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। तिगरी निवासी केवट ओमपाल का कहना है कि गंगा का जल स्तर करीब दो फीट बढ़ गया हैै। इससे गंगा किनारे की झोंपड़ी जल मग्न हो गईं। वहीं किनारे के निचले खेतों में पानी भर जाने से उनमें खड़ी गेहूं के साथ ही फसल नष्ट हो सकती है। गंगा की रेती में लगाई पलेज के लिए भी बढ़ता गंगा का जल स्तर किसी आपदा से कम नहीं है। बढ़ते जल स्तर से खीरा, ककड़ी, लौकी, तरबूज और खरबूज की फसल मर सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें