गजरौला। लगातार हो रही बारिश से वन विभाग के पौधरोपण ने तेजी पकड़ी है। पौधशाला से दिन भर विभिन्न विभागों सेे जुड़े लोग पौधेे ले जाने में लगे रहे। पिछले कई दिन से जिले भर में हो रही बारिश किसानों के साथ ही वन विभाग के लिए भी बेहद अनुकूल है। बारिश में पौधे लगाने पर सूखने का डर नहीं रहता। उसे पानी देने की भी जरूरत नहीं पड़ती। लगातार हो रही बारिश से वन विभाग के पौधरोपण कार्य ने तेेजी पकड़ी है। बुधवार को वन विभाग की कुमराला पौधशाला से विभिन्न विभागों के लिए पौधे उठवाए गए। बूंदाबांदी में भी लोग ट्रैक्टर ट्रॉली, जुगाडू आदि से पौधे ले जाने में लगे रहे। वन दरोगा संतोष कुमार और वन कर्मी दीन दयाल यादव ने बारिश में भीगकर पौधों की गिनती करा कर विभिन्न विभागों के वाहनों में पौधे रखवाए। वन दरोगा ने बताया कि पौधशाला में शीशम, जामुन, अमरूद, गुटेल, यूकेलिप्टिस समेत कई प्रजातियों के पौधे हैं। जो लगाने के लिए निशुल्क दिए जा रहे हैं।