फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28916 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने से 40 सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर

गजरौला। 28916 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से गंगा में छोड़ा जाने के कारण गंगा का जल स्तर 40 सेमी बढ़ा गया है। तिगरी में गंगा किनारे की झोंपड़ी जल मग्न हो गई हैं। पंडे, पुरोहित, दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया है। कई दिन से गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा था, लेकिन मंगलवार को अचानक घट गया था। जल स्तर 199.25 मीटर पहुंच गया था। बुुधवार को बिजनौर बैराज से 28916 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण जल स्तर 40 सेंटीमीटर बढ़ गया। तिगरी में बाढ़ खंड विभाग के जेई ने जल स्तर 199.65 मीटर दर्ज किया। 24 घंटे में जल स्तर 40 सेंटीमीटर बढ़ने से तिगरी में बाढ़ का पानी किनारे पर पहुंच गया हैै। उसने झोंपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया है। जल स्तर बढ़ने से खादर और गंगा किनारे के गांवों के लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। जेई सुभाष चंद गहलौत ने बताया कि जल स्तर 40 सेंटीमीटर बढ़ गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें