अंबेडकरनगर में तहसीलों में अधिवक्ताओं और अधिकारियों के बीच चल रहे मनमुटाव का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। वादाकारियों को कहीं एसडीएम का विरोध है तो कहीं तहसीलदार का। अधिकारियों और अधिवक्ताओं की लड़ाई में वादकारी पिस रहे हैं और उन्हें न्यायालय की चौखट से न्याय के बजाय तारीख लेकर वापस लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को जलालपुर और टांडा तहसीलों में एसडीएम व तहसील कोर्ट का बहिष्कार जारी रहा। जलालपुर में आए फरियादियों ने कहा कि हड़ताल के कारण समय की बर्बादी हो रही है और तहसील की दौड़ लगाने के चक्कर में जेब भी ढीली हो रही है।