फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में कचेहरी मार्ग पर लगा भयंकर जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Feb 2026 02:45 PM IST

अंबेडकरनगर में अकबरपुर शहर में बसखारी मार्ग से कचेहरी जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के चलते मंगलवार को भयंकर जाम लग गया। इसके चलते सुबह 10 से बजे से दोपहर 12 बजे तक सैकड़ों वाहन रेंगते रहे। इस दौरान जिला अस्पताल, कचेहरी, विकास भवन और कलेक्ट्रेट जाने वाले लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। बार एसोसिएशन के सचिव अरविंद त्रिपाठी समेत अन्य लोगों ने बताया कि ठेकेदार की ओर से सड़क के किनारों पर खुदाई कर मिट्टी के ढेर लगा दिए गए हैं। दिन में भी ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक का आवागमन होने के कारण आए दिन जाम लग रहा है। इसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा कचेहरी गेट के पास बड़ी संख्या में ई रिक्शों के जमावड़े से भी जाम लग रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें