अलीगढ़ के गाँधी पार्क थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मारुती रिट्ज़ कार से छह लाख रूपये बरामद किए। पुलिस ने इस बरामदगी की रिपोर्ट निर्वाचन अधिकारियों को दे दी है। वहीं पकड़े गए शख्स का कहना है कि वो फैक्ट्री में मजदूरों को पेमेंट करने के लिए ये छह लाख रुपये ले जा रहा था।