आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग क्षेत्र में शनिवार तड़के एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला, जबकि मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज में भैंस मांगने, प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रामबाग निवासी 32 वर्षीय राधा की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व बबलू के साथ हुई थी। वह मजदूरी करता है। दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें चार वर्षीय बेटा नंदन और छह माह की बेटी छाया शामिल हैं। परिवार के लोग घर पर ही पान की दुकान चलाते हैं। मृतका के परिजन ने बताया कि शनिवार तड़के फोन पर राधा की मौत की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे तो राधा का शव फंदे पर लटका हुआ था। परिजन ने हंगामा करते हुए का आरोप लगाया कि उनकी बेटी के उसके शरीर पर चोटों के निशान भी थे। आशंका जताई कि पहले बेहरमी से मारपीट की गई है फिर हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया है।