फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खुद ना लें एंटीबायोटिक दवा, ब्रेन डेड का कराएं अंगदान

Dhirendra Singh Updated Sat, 02 May 2026 01:46 PM IST

आगरा। इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन (आईएससीसीएम) पूरे साल तीन सूत्रीय अभियान चलाएगी। इसमें मरीज को एंटीबायोटिक दवाएं खुद न लेने, अंगदान करने और आईसीयू में जरूरी मानक अपनाने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए चरणबद्ध कार्यक्रम होंगे। सिकंदरा बाईपास रोड स्थित अस्पताल में प्रेसवार्ता में आईएससीसीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणवीर त्यागी ने बताया कि अंगों की कमी से मरीजों की मौत हो रही है। ऐसे में लोगों को ब्रेन डेड मरीजों के अंगदान को प्रेरित करेंगे। कई बीमारियों से बचाव के लिए वयस्क लोगों को भी वैैक्सीन लगती है। एंटीबायोटिक खुद से लेने से ये बीमारियों पर असर नहीं कर रही हैं। हर व्यक्ति को सीपीआर प्रशिक्षण दिया जाए। आईसीयू में जरूरी उपकरण, एमबीबीएस चिकित्सकों को क्रिटिकल केयर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। नर्सिंग स्टाफ को आईसीयू में मरीजों को संक्रमण से बचाव के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें