फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आईएसबीटी स्टेशन तक नहीं हो सका मेट्रो का हाईस्पीड ट्रायल

Dhirendra Singh Updated Sat, 02 May 2026 01:46 PM IST

आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने शुक्रवार को मेट्रो का हाईस्पीड ट्रायल शुरू किया, लेकिन पूरा नहीं हो सका। तकनीकी खामी के कारण एसएन मेडिकल कॉलेज स्टेशन तक ही ट्रेन चली। एक-दो दिन में आईएसबीटी स्टेशन तक ट्रायल होगा। पहले कॉरिडोर में ताजपूर्वी से सिकंदरा तक कॉरिडोर बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है और इसमें 13 स्टेशन हैं। पहले चरण में ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। इसके लिए पहली बार हाईस्पीड ट्रायल किया गया है। इसकी गति अधिकतम 40 किमी. प्रति घंटे थी। मन:कामेश्वर स्टेशन से एसएन मेडिकल कॉलेज स्टेशन तक मेट्रो आई। इसके बाद सिग्नल की दिक्कत और ट्रैक की फिटनेस के कारण मेट्रो ट्रेन को आईएसबीटी तक नहीं लाया गया। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि हाईस्पीड ट्रायल शुरू हो गया है। ट्रैक की फिटनेस जांच के बाद आईएसबीटी तक मेट्रो का ट्रायल होगा। तीन चरणों में ट्रायल करते हुए अधिकतम 90 किमी प्रतिघंटे की गति से मेट्रो चलाई जाएगी। अगले महीने से मेट्रो मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक चलने लगेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें