रोडवेज की बसों से सड़क जाम होने पर सुर्खियों में रहने वाला रेलवे बस स्टेशन रोड की स्थिति आज भी वही है। बुधवार को भी रेलवे बस स्टेशन के सामने सड़क पर दोनों लेन पर परिवहन निगम की बसें सवारी भरते हुए आने-जाने वाले अन्य वाहनों के लिए जाम व मुसीबत का कारण बनी।