फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यूपी ने कर्नाटक की टीम को 10 विकेट से हराया, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 03 Jan 2025 11:16 PM IST

टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सब जूनियर और फेडरेशन कप प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेयर अशोक कुमार तिवारी ने किया। पहले मैच में यूपी ने कर्नाटक की टीम को 10 विकेट से हरा दिया। पहला मुकाबला कर्नाटक और यूपी के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक की टीम 20 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी यूपी की टीम ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मैच में कर्नाटक ने 162 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ओडिसा की टीम 114 रन पर आउट हो गई। तीसरे मैच में बिहार के 74 रन के जवाब में झारखंड की टीम ने 75 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें