दो से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने जा रहे काशी तमिल संगमम् 4 के प्रति आमजन में जागरुकता लाने के उद्देश्य सें प्री-इवेंट गतिविधियों का संचालन किया गया है। इसी श्रृंखला में सोमवार को अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट तक घाट वॉक आयोजित किया गया। इस घाट वॉक के अंतर्गत काशी तमिल संगमम् की विशेषताओं से लोगों को अवगत कराया गया।