वाराणसी के त्रिदेव मंदिर में धार्मिक अवसर पर भगवान के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक झांकी सजाई गई। रंग-बिरंगे फूलों और रोशनी से सजे मंदिर में श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ भी जुटी रही।