फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महादेव के दर्शन के लिए भक्तों का उमड़ा हुजूम

प्रगति चंद Updated Sun, 15 Feb 2026 11:39 AM IST

महाशिवरात्रि पर श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए रविवार की सुबह भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। मंदिर के सभी प्रवेश द्वार पर चार किलोमीटर से भी लंबी कतारें लगी हैं। मंदिर कॉरिडोर के चारों ओर गलियों, घाटों और सड़कों से भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंगला आरती के बाद एक ही घंटे में 30 से 40 हजार भक्तों ने दर्शन कर लिया। इसके बाद से दर्शन का सिलसिला जारी है। सीईओ विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि 6 बजकर 40 मिनट तक ही 1.60 लाख भक्तों ने दर्शन किया और 7 बजे के बाद दो लाख से पार हो गया। मंदिर एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर 45 घंटे तक स्पर्श दर्शन बंद रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें