फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉपर गलाते समय कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 13 May 2026 10:50 PM IST

ओबरा नगर के गैस गोदाम रोड पर वन विभाग गेट के पास स्थित कबाड़ी दुकान में बुधवार की दोपहर भीषण आग लग गई। आग की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ओबरा परियोजना के सीआईएसएसफ और चोपन अग्निशमन केंद्र के दो वाहनों ने दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग इतनी विकराल थी कि आसपास रहने वाले सहम गए। एहतियातन अगल बगल के घरों से लोगों को बाहर निकाल लिया गया। वन विभाग गेट के पास सुनील कुमार अग्रहरि की एक खाली प्लाट में कबाड़ की दुकान है। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार की दोपहर करीब एक बजे दुकान में काॅपर गलाने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान चिंगारी से तिरपाल में आग लग गई और धीरे धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर अग्निशमन के उपकरण नहीं होने से आग बढ़ती गई और पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। आस पास रहवासी बस्ती होने के कारण लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने सिलिंडर आदि निकालते हुए खुद घरों से बाहर निकल गए। लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि करीब 06 लाख के आसपास का सामान जलकर नष्ट हो गया है। ओबरा प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। अभी आग लगने के कारणों का सही पता नहीं चल सका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें