श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर क्षेत्र में टेंट संचालक मार्ग दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। जमुनहा बहराइच मुख्य मार्ग पर शिकारी गांव के पास रविवार को टेन्ट में बिछाने वाले मैट को मुख्य मार्ग पर ही डालकर सुखाया जा रहा था। ऐसे में मार्ग पर तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की सम्भावना बनी हुई हैं।