Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Sarvkhaap Mahapanchayat in Jind's Uchana; Demand for amendment in Hindu Marriage Act, resolve to curb social evils
{"_id":"6857a65c591444ec5e0aa28b","slug":"video-sarvkhaap-mahapanchayat-in-jinds-uchana-demand-for-amendment-in-hindu-marriage-act-resolve-to-curb-social-evils-2025-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के उचाना में सर्वखाप महापंचायत; हिंदू विवाह कानून में संशोधन की मांग, सामाजिक कुरीतियों पर लगाम लगाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के उचाना में सर्वखाप महापंचायत; हिंदू विवाह कानून में संशोधन की मांग, सामाजिक कुरीतियों पर लगाम लगाने का संकल्प
जींद जिले के उचाना में आज सर्वखाप महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस महापंचायत का मुख्य उद्देश्य हिंदू विवाह कानून में संशोधन की मांग करना और समाज में बढ़ती कुरीतियों पर अंकुश लगाना है। हरियाणा सरपंच संगठन के अध्यक्ष रणबीर सिंह समैण ने बताया कि यह निर्णय टोहाना में हुई पिछली बैठक में लिया गया था।
महापंचायत का प्रमुख फोकस एक गांव और एक गोत्र में होने वाले विवाह, लिव-इन रिलेशनशिप और भागकर की जाने वाली शादियों को रोकना है। खाप पंचायतें लंबे समय से इन मुद्दों पर चिंता जता रही हैं। बुजुर्गों का मानना है कि 36 बिरादरियों में किसी भी लड़की को पूरे गांव की बहन या बेटी माना जाता है। एक ही गांव में विवाह से परिवारों के बीच दुश्मनी बढ़ रही है, जिसका नुकसान दोनों पक्षों को भुगतना पड़ता है।
कानूनी संशोधन और जागरूकता पर जोर
सरपंच संगठन के जिला प्रधान सुधीर बवाणा ने कहा कि पहले लव मैरिज और अब समगोत्र विवाह के मामले बढ़ रहे हैं, जो सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा रहे हैं। संगठन पूरे हरियाणा में जाकर लोगों को इन मुद्दों पर जागरूक करेगा।
उनका मानना है कि सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ कानूनी संशोधन भी जरूरी है। महापंचायत में भागकर शादी करने वाले युवाओं के खिलाफ कड़े निर्णय लेने की बात कही गई है। साथ ही, सरकार को ज्ञापन सौंपकर हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन की मांग की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।