फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रावस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव

मल्हीपुर के ग्राम वीरपुर लौकिहा के मजरा लौकिहा निवासी एक विवाहिता की रविवार संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम रामपुर ककरा के मजरा धर्मनगर निवासी अमरनाथ यादव ने अपनी पुत्री सुनीता यादव (25) का विवाह चार वर्ष पूर्व मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम वीरपुर लौकिहा के मजरा लौकिहा निवासी मालिकराम यादव के साथ किया था। उसके छह माह का बेटा शिवांश भी है। रविवार को सुनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला। जानकारी के बाद जिसके बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने आपस में समझौता कर शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। इसी बीच किसी रिश्तेदार ने घटना की जानकारी मल्हीपुर पुलिस को दे दी। फॉरेंसिक टीम, सीओ आलोक कुमार सिंह व नायब तहसीलदार विजय प्रकाश गुप्ता के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें