Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Bihar Flood News: Flood like situation in many places in Bihar, Water Resources Department took major action,
{"_id":"6857aa0c7f18d2e1f0027f91","slug":"bihar-flood-news-flood-like-situation-in-many-places-in-bihar-water-resources-department-took-major-action-2025-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Flood News: बिहार में कई जगह बाढ़ जैसे हालात, जल संसाधन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 7 इंजीनियर सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Flood News: बिहार में कई जगह बाढ़ जैसे हालात, जल संसाधन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 7 इंजीनियर सस्पेंड
Video Published by: ज्योति चौरसिया Updated Sun, 22 Jun 2025 12:30 PM IST
झारखंड राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण दक्षिण बिहार में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए है। झारखंड से निकलने वाली निरंजना, मुहाने, उत्तर कोयल, सकरी, पचाने इत्यादि नदियों में अत्यधिक जलस्तर दर्ज किया गया है। इस कारण गया, नालंदा, जहानाबाद और पटना जिले के कई गांवों में पानी घुस गया। कई जगह बांध क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अब इस मामले में जल संसाधन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी देते हुए जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पिछले दो दिनों का हमारा अनुभव रहा कि जहां मुस्तैद थे वहां नुकसान कम हुआ। जहां लापरवाही बरती गई वहां कुछ तटबंध क्षतिग्रस्त हुए है। जांच टीम ने पाया कि इस मामले में कई अधिकारी विभाग ने निर्देश का उल्लंघन करते पाते गए। उन्होंने अपने कार्य में लापरवाही बरती है। इसीलिए कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंता को समेत सात अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। बाकी जो कार्यपालक अभियंता से जो ऊपर के अधिकारी हैं, उनकी भी भूमिका की जांच की जा रही है। अगर यह लोग निगरानी करते तो क्षति कम होती। मंत्री ने कहा कि विभाग के सभी स्तर के अधिकारी जिला प्रशासन के सक्रिय सहयोग से प्रभावित इलाकों का लगातार निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।मौसम के बर्ताव में परिवर्तन हो रहा है। अब यह साफ साफ दिख रहा है। पिछले साल नेपाल में लगातार बारिश ने नदियों का जलस्तर काफी बढ़ा दिया था। यह हमारी भौगोलिक स्थिति ही ऐसी है कि बिहार एक दो नदियों को छोड़कर बाकी सभी नदियों का उद्गम स्थल बिहार के बाहर है। बिहार के कुल भूभाग का 73 प्रतिशत इलाका बाढ़ प्रभावित है। पिछले तीन दिन से झारखंड में लगातार बारिश हो रही है। इतनी अधिक बारिश हुई कि दक्षियों बिहार में बहने वाली नदियों का जलस्तर अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। मंत्री ने कहा कि विभागीय स्तर पर पर्यवेक्षण के क्रम में पाया गया कि कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल, एकंगरसराय तथा स्थल प्रभारी कनीय अभियंता द्वारा नालंदा/जहानाबाद अंतर्गत लोकाईन और भूमही नदी पर अवस्थित तटबंधों की सुरक्षा अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती गई है एवं विभाग के निर्देशों का भी मनमानी से उल्लंघन किया गया है। उक्त स्थिति में विभाग द्वारा कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल, एकंगरसराय तथा संबंधित स्थल प्रभारी कनीय अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया गया है। मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि विभाग द्वारा बाढ़ और कटाव से सुरक्षा को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है एवं इसमें किसी भी स्तर से किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। इस परिप्रेक्ष्य में सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को फिर से सख्त हिदायत दी गई है। किसी भी लापरवाही के लिए दोषी पदाधिकारी निश्चित रूप से दण्ड के भागी होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।