बढ़ती ठंड के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ गई हैं। खासकर कोल्ड डायरिया के मामले सामने आने लगे हैं, जिससे बुखार, पेट दर्द और दस्त जैसी समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। प्रतिदिन 10 से 12 मरीज कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। जिले में पांच दिन से बढ़ी ठंड के बाद लोगों की पेट संबंधी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। अभी तक लोग बुखार, सांस में दिक्कत जैसी समस्याओं से परेशान थे।