संतकबीरनगर सीएमओ कार्यालय परिसर में सोमवार को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन हुआ। इसमें कुल 22 दिव्यांगों का प्रमाण पत्र जारी किया गया। सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजियां ने बताया कि शिविर में कुल 38 दिव्यांग आए थे, जिनके दिव्यांगता की जांच की गई। इसमे कुल 22 लोगों का प्रमाण पत्र बनाया गया। अन्य दिव्यागों के प्रमाण पत्रो में कार्रवाई चल रही है।