शिक्षक दिवस के अवसर पर सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उत्साहपूर्ण आयोजन किया। विद्यालय प्रांगण रंग-बिरंगे गुब्बारों और सजावट से सजा हुआ था, जहां छात्र-छात्राओं ने केक काटकर और फूल-मालाएं पहनाकर अपने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी।