संभल के नखासा थाना क्षेत्र के संभल-हसनपुर मार्ग पर स्थित देहपा में यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से 2.50 क्विंटल मिलावटी रसगुल्ले पकड़े। खाद्य विभाग को इसकी सूचना दी गई। टीम ने जांच की तो यह रसगुल्ले नकली पाए गए। जिन्हें टीम ने नष्ट करा दिया और नमूना जांच के लिए लैब भेजा है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।