चंदौसी में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने ग्रामीण से पचास हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने बदमाशों को पहचाने का दावा किया है। पुलिस ने घटना की जानकारी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। चंदौसी कोतवाली इलाके के गांव करेली के रहने वाले बनवारी सराफ की दुकान पर काम करते हैं। बनवारी ने बताया कि रविवार को वह रोजाना की तरह बाइक से दुकान पर जा रहे थे तभी घटना हो गई।