{"_id":"66c359fc5614a135530129a6","slug":"the-fifth-and-final-procession-of-jyotirlinga-omkareshwar-and-mamleshwar-bhagwan-started-watch-the-video-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2012321-2024-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर और ममलेश्वर भगवान की निकली 5वीं और अंतिम महासवारी, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर और ममलेश्वर भगवान की निकली 5वीं और अंतिम महासवारी, देखें वीडियो
श्रावण के अंतिम और पांचवें सोमवार को मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारजी महाराज सजी हुई पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। बाबा महाकाल की यह शाही महासवारी दोपहर करीब चार बजे ढोल धमाकों के साथ मंदिर से निकली, जिसके बाद कोटितीर्थ घाट पर विद्वान पंडितों के द्वारा पूजन अभिषेक और वेद मंत्रोचार करवाया गया, जिसके बाद महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बम भोले के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। वहीं, महाआरती के बाद ज्योतिर्लिंग भगवान ओमकार जी और ममलेश्वर जी को पवित्र नर्मदाजी में नौका भ्रमण करवाया गया, जिसके बाद ओमकार्मठ घाट से मुख्य बाजार होकर भगवान की शाही सवारी वापस मंदिर पंहुची। इस दौरान पूरे मार्ग में भक्तों ने गुलाल गुलाब उड़ाकर और कपूर आरती करके भगवान की आराधना की और इस दौरान भी युवा, वृद्ध और बच्चे सभी शिव भक्ति में भोले शम्भू भोलेनाथ का उद्घोष करते हुए नाचते और झूमते दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।