बेहट कस्बे में मंडी रोड पर मोहल्ला सड़कपार में रानी (22) कमरे में फंदे पर लटकी मिली। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। रानी के पति अफजल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम के पहुंचने के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।