मेरठ के डोरली स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज में अमर उजाला द्वारा ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईपीएस बजरंग प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम और अन्य अपराधों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर करने और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से जुड़े अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। आईपीएस बजरंग प्रसाद ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के तरीके भी बताए और सतर्क रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।