फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: बिजली कनेक्शन काटने पर जेलचुंगी बिजलीघर में महिलाओं का हंगामा

Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Apr 2026 03:12 PM IST

मेरठ के जेल चुंगी स्थित बिजली विभाग कार्यालय में बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में लोगों ने हंगामा कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यालय पहुंचीं और अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। महिलाओं का कहना है कि उनके घरों में केवल दो किलोवाट का बिजली कनेक्शन है, लेकिन करीब 15 हजार रुपये का बिल आ रहा है। उनका आरोप है कि बिल जमा करने के बाद भी बिजली काट दी गई। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली कटने से छोटे-छोटे बच्चे परेशान हो रहे हैं और घरों में रहना मुश्किल हो गया है। उनका आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी उनकी शिकायत सुनने को तैयार नहीं हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें