{"_id":"69dfd3d7ac708da7ee064078","slug":"tragic-accident-before-wedding-groom-and-mother-die-in-road-accident-harda-news-c-1-1-noi1435-4171198-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Harda: शादी से पहले सड़क हादसे में दूल्हे और मां की मौत, बाजार से लौट रहे थे बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Harda: शादी से पहले सड़क हादसे में दूल्हे और मां की मौत, बाजार से लौट रहे थे बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
हरदा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंचान निवासी 21 वर्षीय अभिषेक की शादी 19 अप्रैल को तय थी, लेकिन उससे पहले ही एक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
जानकारी के अनुसार, अभिषेक अपनी मां के साथ शादी की तैयारियों के लिए हरदा बाजार गया था। खरीदारी करने के बाद दोनों देर रात बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम मांगरूल के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस के जरिए हंडिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने अभिषेक और उसकी मां को मृत घोषित कर दिया, जबकि साथ में बैठा उसका भांजा गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही हंडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एएसआई देवकरण उइके ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बुधवार सुबह दोनों मृतकों का हरदा जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।