फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेरठ में बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या, सामने आई मर्डर की ये वजह

डिंपल सिरोही Updated Wed, 08 Jan 2025 05:00 PM IST

मेरठ में बुधवार को बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां कंकरखेड़ा क्षेत्र के रोहटा रोड पर भोला गांव की पूर्व प्रधान बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि घर में घुसकर हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। बताया गया कि गोली लगते ही महिला घायल हो गई थी जिसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकाें ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पुलिस व अधिकारी पहुंचे और जांच पड़ताल की। वहीं महिला की माैत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस की प्राथमिक जांच-पड़ताल में पारिवारिक विवाद में हत्या की वारदात करना सामने आया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें