फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार तोड़कर मोबाइल की दुकान में घुसे चोर, 25 हजार का सामान चोरी; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 02 Apr 2026 07:24 PM IST

चिरैयाकोट नगर क्षेत्र के जमीन अताउल्ला मुहल्ला के बरहलगंज नहर पुलिया के पास बुधवार की रात ईंट की दीवार काटकर चोर मोबाइल की दुकान में घुसे। अंदर रखे 25 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, मोबाइल स्क्रीन, ग्लास और मोबाइल चार्जर उठा ले गए। दुकानदार बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे जब दुकान खोलने पहुंचा तो उसे चोरी होने की जानकारी हुई। दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच किया। नगर क्षेत्र के अताउल्ला मुहल्ला निवासी राजू कोशल की मोबाइल की दुकान उसी मुहल्ला के बड़हलगंज नहर पुलिया के पास एक लकड़ी की गुमटी में है। वह गुमटी के निचले भाग से कुछ ऊपर तक चारों तरफ से ईंट की पक्की दीवाल से बंद करा कर उसमें दुकान करता है। चोर बुधवार की रात में उस दीवाल को एक भाग से तोड़ कर दुकान में घुस गए और दुकान में रखी चार पुरानी मोबाइल सेट, चार मोबाइल स्क्रीन ग्लास, दो पीस ब्लूटूथ और पांच मोबाइल चार्जर उठा ले गए। दुकानदार ने सभी सामानों की कीमत 25 हजार का बताया। थानाध्यक्ष सुबास चंद ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है, तहरीर के आधार पर जांच हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें