मथुरा के साैंख में बारिश के चलते हुए जलभराव को लेकर एसडीएम गोवर्धन ने तहसील टीम के साथ गांव मगोर्रा का दौरा किया। सोमवार को गांव मगोर्रा में करीब 2 बजे गोवर्धन एसडीएम प्राजक्ता त्रिपाठी तहसील टीम के साथ पहुंचीं। पीड़ित परिवारों से वार्ता की। मगोर्रा के राम पट्टी, थोक, जाजन पट्टी थोक, जाटव बस्ती में जलभराव से करीब सैकड़ो लोगों के घरों में पानी भर गया है। जहां कुछ परिवार अपने परिजन के पास मथुरा चले गए हैं और कुछ ग्रामीणों के सहयोग से गांव में रह रहे हैं। इस दौरान लेखपाल हरप्रसाद, खेम सिंह, नरेंद्र सिंह, जगवीर सिंह आदि मौजूद रहे।