उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 11 दिवसीय ब्रजरज उत्सव के उद्घाटन दिवस पर पहली प्रस्तुति महाकाव्य रामायण पर आधारित हमारे राम की हुई। नाटक की शुरुआत लव और कुश की मौजूदगी में उनकी मां सीता के धरती मां की गोद में अंतिम शरण लेने से होती है। नाराज बेटे अपनी मां सीता को लेकर भगवान राम से कई गंभीर सवाल करते हैं। यह सवाल उपस्थित जनसमूह को झकझोर देते हैं।