भीतरगांव विकास खंड के कुड़नी इलाके में रामगंगा नहर के किनारे मोहम्मदपुर से देवपुरा मोड़ तक बन रहे नए मार्ग में भारी अनियमितता सामने आई है। आरोप है कि ठेकेदारों ने सड़क निर्माण के दौरान गिट्टी में भारी मात्रा में मिट्टी मिलाकर उसकी मोटी परत बिछा दी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने जब इस घटिया निर्माण का कड़ा विरोध जताया, तो आनन-फानन में काम को रोकना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाने की मांग की है।