बगदादी बांगर ग्राम पंचायत के तहत आने वाले मंधना बाजार के ठीक पास में कूड़े के ऊंचे ऊंचे ढेर लगे हैं। ये कूड़े के देर नहीं बल्कि कूड़े के पहाड़ नजर आते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई वर्षों से इसी जगह पर कूड़ा फेंका जा रहा है इस वजह से यहां इतने बड़े-बड़े कूड़े के देर हो गए हैं और जिम्मेदार लापरवाही दिखा रहे हैं और कूड़े को साफ भी नहीं करवाते हैं।