Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Almora News
›
Students' anger erupted at SSJ University over lack of basic facilities, burning an effigy of the administration in almora
{"_id":"698c58e4f0425bc0220b5e5e","slug":"video-students-anger-erupted-at-ssj-university-over-lack-of-basic-facilities-burning-an-effigy-of-the-administration-in-almora-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Almora: एसएसजे विवि में मूलभूत सुविधाओं को लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा, फूंका प्रशासन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: एसएसजे विवि में मूलभूत सुविधाओं को लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा, फूंका प्रशासन का पुतला
गायत्री जोशी
Updated Wed, 11 Feb 2026 03:54 PM IST
Link Copied
अल्मोड़ा के एसएसजे विवि में विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को छात्रों का आक्रोश भड़क उठा। छात्रों ने विश्वविद्यालय और परिसर प्रशासन का पुतला फूंकते हुए नारे लगाए। छात्रों ने विवि में संचालित विभागों और कक्षाओं में पेयजल व्यवस्था सुधारने, शौचालयों की स्थिति ठीक कराने, विवि में हो रहे निर्माण कार्यों की जांच कराने और अन्य मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। छात्रों ने उनके मांग जल्द पूरा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। छात्रों का आरोप है कि परिसर में मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव है। विभागों और कक्षाओं में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था तक नहीं है। शौचालयों की स्थिति बेहद बदहाल है। छात्रों ने बताया कि किताबों के लिए धनराशि तो आ रही है, लेकिन छात्र-छात्राओं को आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। कहा कि हाल ही में हुए परीक्षा के दौरान बीबीए के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में प्रश्नपत्र में गलत प्रश्न पूछ दिए। इसके बाद दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। बावजूद इसके प्रश्नपत्र तैयार करने वाले शिक्षकों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल, उपाध्यक्ष भूपेश सिंह गैड़ा, महासचिव विशाल सिंह बिष्ट, भास्कर गोस्वामी, निशांत पांडे, रोहित कुमल्टा, हिमांशु ढौंडियाल, अंकित टम्टा, दिव्य बनौला, रक्षित गोयल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।