फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SSP Manikant Mishra inspected the incident sites in Kundeshwari area in kashipur

VIDEO: एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कुंडेश्वरी क्षेत्र के घटनास्थलों का किया निरीक्षण

Wed, 11 Feb 2026 03:54 PM IST
Gayatri joshi गायत्री जोशी
Updated Wed, 11 Feb 2026 03:54 PM IST
SSP Manikant Mishra inspected the incident sites in Kundeshwari area in kashipur
काशीपुर बीते पांच दिन में तेज रफ्तार डंपरों की चपेट में आकर चार लोगों की मौत होने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लगभग आधा दर्जन गांव की छोटी-बड़ी सभी सड़कों का जायजा लेकर सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक सभी भारी वाहनों की आवाजाही पर छोटी-बड़ी सभी सड़कों पर प्रतिबंध लगा दिया है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनों को लेकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी स्वप्न किशोर सिंह, कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने पुलिस टीम व ग्रामीणों के साथ कुंडेश्वरी क्षेत्र में खनन वाहनों के चलने वाले रास्तों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया उनके क्षेत्र की सड़कें 12 फीट चौड़ी हैं। खनन के बड़े डंपर इन्हीं मार्गों से होकर गुजरते हैं। बताया बीते रविवार की रात ग्राम ब्रह्मनगर निवासी अनिल कुमार की और सोमवार की सुबह शिवनगर निवासी जयपाल सिंह की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई थी। एसएसपी मिश्रा ने कहा कि गांव की सभी छोटी बड़ी सड़कों का निरीक्षण किया गया है। छोटी व ज्यादा घनी आबादी वाले रास्तों पर अब भारी वाहन नहीं चलेंगे। उन्होंने ग्राम ढकीया, गुलजारपुर, ब्रह्मनगर के करीब आधा दर्जन गांव की छोटी बड़ी सभी सड़कों को देखा। कहा कि सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक सभी भारी वाहनों का छोटी-बड़ी सभी सड़कों पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि स्कूलों व घनी आबादी के पास साइड या हाइट बैरियर लगाए जाएंगे। एसएसपी ने बताया कि महादेव नगर तिराहा और गुरुनानक सेमलपुरी मोड़ पर बैरियर लगा दिए गए हैं। साथ बताया अब खनन वाहन गांधी नगर रोड होकर आना-जाना करेंगे। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि यदि कोई भी वाहन उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़क हादसे रोकने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि ग्राम ब्रह्मनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से अनिल कुमार की मौत हो गई थी। पुलिस टीम ने आरोपी डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। वहीं उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कड़ाई से लागू किया जाएगा। इसके अलावा दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और कंट्रोल रूम से निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी। वहीं जिले में चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों का नियमित निरीक्षण कर सुरक्षा खामियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फगवाड़ा के लाॅ गेट पर पुलिस ने की चेकिंग

11 Feb 2026

Ujjain News: कलेक्शन एजेंट को एयर गन दिखाकर हजारों की लूट, चार आरोपी गिरफ्तार; 3.14 लाख का माल बरामद

11 Feb 2026

कानपुर: दयानंद कॉलेज में रोजगार मेला आयोजित, टीचिंग संस्थानों में प्लेसमेंट के लिए छात्राओं का उत्साह

11 Feb 2026

कानपुर: दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में रोजगार मेला, करियर संवारने के लिए उमड़ी छात्राओं की भारी भीड़

11 Feb 2026

हरदोई: सोते समय किसान को उतारा मौत के घाट, बाड़े में खून से लथपथ मिला शव

11 Feb 2026
विज्ञापन

फगवाड़ा के महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में ठाकुरद्वारा शिव मंदिर पक्का बाग में भजन संध्या

11 Feb 2026

राममय हुआ ललितपुर का गांव गौना, 101 रामधुनी मंडलों ने निकाली प्रभातफेरी

11 Feb 2026
विज्ञापन

फगवाड़ा के गांव अकालगढ़ में दशमेश स्पोर्ट्स क्लब ने करवाया 43वां वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट

11 Feb 2026

मोहाली में स्कूलों को धमकी पर क्या बोले एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह

11 Feb 2026

फगवाड़ा के पंज मंदिरी में हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन

11 Feb 2026

पानीपत में रिहायशी क्षेत्र के बीच वेस्ट के गाेदाम में लगी आग, करीब 100 घरों में आई दरार

11 Feb 2026

Ashoknagar News: चंदेरी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1.28 किलो तैयार मादक पदार्थ सहित दो गिरफ्तार

11 Feb 2026

Shimla: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- आरोप-प्रत्यारोप से बाहर निकलें सुक्खू, प्रदेश के हितों पर दें ध्यान

11 Feb 2026

अयोध्या: घर पहुंचा संदिग्ध आतंकी अब्दुल का शव, मचा कोहराम

11 Feb 2026

बजट से पहले वित्त मंत्री ने की आराध्य की आराधना, प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की

11 Feb 2026

मोहाली में स्कूलों को उड़ाने की धमकी के बाद बच्चों को घर वापस भेजा गया

11 Feb 2026

सूंघते ही जुर्म का सुराग पकड़ लेता था झांसी आरपीएफ का ‘तूफान’, सेवानिवृत्त होने पर चांदी का मुकुट पहनाकर दी गई भावुक विदाई

11 Feb 2026

झज्जर में सुबह हुई बूंदाबांदी, फिर निकली धूप

नारनौल में तेज हवा के साथ रात को हुई हल्की बूंदाबांदी

Ujjain News: शिव नवरात्रि में सुनील शेट्टी ने किए महाकाल के दर्शन, ‘बॉर्डर 2’ की सफलता पर जताया आभार

11 Feb 2026

Ujjain News: भस्म आरती में श्री राम के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भांग से हुआ शृंगार, फिर रमाई भस्म

11 Feb 2026

कानपुर: सीटेट की परीक्षा देने पहुंचे अध्यापक और प्रधानाचार्य

10 Feb 2026

कानपुर: छात्रों को कॅरिअर और उद्यमिता की दी जानकारी

10 Feb 2026

कैंसर पीड़ित युवक बिजली के टॉवर पर चढ़ा, तीन घंटे परेशान रहे अधिकारी

10 Feb 2026

कानपुर: पुलवामा हमले के दो शहीदों की पत्नियों को मिली जमीन

10 Feb 2026

हरदोई: गन्ना लदे ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मारी, मां की मौत

10 Feb 2026

फरीदाबाद में युवाओं के लिए मेगा जॉब फेयर

10 Feb 2026

जनकपुरी हादसा: दिल्ली पुलिस ने फिरोजाबाद से योगेश को किया गिरफ्तार

10 Feb 2026

इटावा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से छात्र की मौत

10 Feb 2026

GPM: मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर तय स्थान की जगह दूसरी जगह उतार दिया, 10 मिनट तक रही असमंजस की स्थिति

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed