स्व. आत्माराम अग्रवाल मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले मैच में मंगलवार को डीपीएस, कल्याणपुर ने केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल को 10 विकेट से मात दी। दूसरे मैच में यूनाइटेड पब्लिक स्कूल ने स्कॉलर मिशन स्कूल को 63 रन से हराया। तीसरे मैच में बिलाबौंग हाईस्कूल ने डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर अवधपुरी को तीन विकेट से मात दी। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) मैदान पर खेले गए पहले मैच में केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 75 रन बनाए।