{"_id":"68a44497e75b088aef0a5326","slug":"video-woman-committed-suicide-by-slitting-her-throat-with-a-grinder-in-a-house-in-sector-9a-of-bahadurgarh-2025-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ के सेक्टर 9 ए में मकान में महिला ने ग्राइंडर से गला काटकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ के सेक्टर 9 ए में मकान में महिला ने ग्राइंडर से गला काटकर की आत्महत्या
मंगलवार सुबह बहादुरगढ़ शहर के सेक्टर-9 ए में एक दिल दहलाने वाला हादसा घटित हो गया। सेक्टर निवासी रजनी नाम की महिला ने जो कि एक एयर इंडिया अधिकारी की पत्नी है ने, पति द्वारा जूस लाने के लिए बाहर जाने के बाद कमरा बंद करके ग्राइंडर से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली।
वापसी में दरवाजा बंद मिलने पर पति ने दरवाजा तोड़ कर घायल पत्नी को उपचार के लिए शहर के ब्राह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रत्येक एंगल से मामले की सघन जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है।
डीसीपी मयंक मिश्रण ने बताया कि महिला काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी। फिलहाल यही बात निकलकर सामने आई है। पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई करवाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।