{"_id":"68a444885ba2646c9c07a630","slug":"video-dc-did-a-surprise-inspection-of-the-mini-secretariat-in-narnaul-2025-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में डीसी ने लघु सचिवालय में किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में डीसी ने लघु सचिवालय में किया औचक निरीक्षण
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने मंगलवार को लघु सचिवालय में स्थित सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने रिकॉर्ड को नियमानुसार हटाने के भी निर्देश दिए, ताकि कार्यालयों में अनावश्यक सामान न रहे।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया कि कुछ कार्यालयों में जगह की कमी है। इस समस्या को हल करने के लिए उन्होंने निर्देश दिए कि जिन कार्यालयों को अतिरिक्त कमरे मिले हैं, उनके कुछ कमरों को आवश्यकतानुसार दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए।
डॉ. भारती ने सभी कार्यालयों के हाजिरी रजिस्टर भी चेक किए। निरीक्षण में जो कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए उनसे स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए। इससे पहले उन्होंने लघु सचिवालय के पुराने भवन का भी औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को शौचालयों की अच्छी तरह से मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए शौचालयों का सही होना बहुत ही जरूरी है। इस मौके पर एसडीएम अनिरुद्ध यादव तथा नगराधीश डॉ. मंगलसेन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।