कानपुर के गोल चौराहा स्थित ‘आपकी सखी रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केंद्र’ में शनिवार को कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर आत्म रक्षा एवं कराटे का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। शिविर विशेष तौर पर महिलाओं और बालिकाओं के लिए आयोजित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शिविर में इंग्लिश स्पीकिंग की निःशुल्क ट्रेनिंग भी दी जाएगी।