कानपुर में लकी ड्रा का लालच देकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। स्कूटी पर आए बदमाश ने लालच देकर पहले तो सास-बहु को अपने जाल में फंसाया और फिर हाथ से सोने का कंगन छिनकर भागने लगे। इतने में सास-बहु ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरे को पकड़ लिया। बाद में स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।