फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यहां सुबह घर पर दाना खाने आते हैं मोर, पिछले एक साल से चल रहा ये सिलसिला

आकाश दुबे Updated Wed, 08 Jan 2025 08:27 PM IST

उत्तर प्रदेश के हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक के गांव खुडलिया में मोर और ग्रामीणों के लगाव की खबरें चर्चाओं में हैं। यहां मोर सुबह शाम ग्रामीणों के घरों में आते हैं और बिना किसी खौफ से महिला पुरुषों के हाथ से दाना खाते हैं। खास तौर पर बच्चे इन्हें दाना खिलाने के लिए इंतजार में रहते हैं। बुजुर्ग महिला राकेश शर्मा ने बताया कि पिछले करीब एक साल से यह सिलसिला चल रहा है। कुछ मोर लगातार उनके घर पर सुबह शाम खुद आ जाते हैं। पहले भी मोर आते थे, लेकिन घरों के अंदर नहीं आते थे। लेकिन अब ये लोगों से नहीं डरते और सभी के हाथ से दाना खाते हैं। मोरों दाने के अलावा नमकीन, मिठाई भी खूब पसंद है। ये मोर इसे बड़े चाव से खाते हैं। पक्षियों का यह प्रेम क्षेत्र में चर्चाओं में है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें