हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी को अगवा करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी न होने, दरोगा द्वारा किशोरी के परिजनों से गलत व्यवहार करने के आरोप में भाकियू जनशक्ति कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी, मामले में विवेचनाधिकारी को शीघ्र बदलने व किशोरी को परिजनों को सुपुर्द करने के आश्वासन पर कार्यकर्ता धरना समाप्त कर वापस लौटे हैं।