{"_id":"6889f09782657bd9d20bceb4","slug":"video-bilaspur-tokens-and-double-line-facility-will-soon-be-available-in-the-registration-room-of-the-district-hospital-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: जिला अस्पताल के पंजीकरण कक्ष में जल्द मिलेगा टोकन, डबल लाइन सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: जिला अस्पताल के पंजीकरण कक्ष में जल्द मिलेगा टोकन, डबल लाइन सुविधा
जिला अस्पताल बिलासपुर में मरीजों और उनके परिजनों को पंजीकरण के दौरान होने वाली दिक्कतों को देखते हुए जल्द ही पंजीकरण कक्ष में टोकन व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके साथ ही डबल लाइन प्रणाली भी शुरू की जाएगी, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने और सुविधा बढ़ाने में मदद मिलेगी। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने को क्षेत्रीय अस्पताल परिसर का दौरा कर मरीजों और तीमारदारों के लिए उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर उपचाराधीन मरीजों का हालचाल जाना और प्रबंधन से पूरी जानकारी ली। उपायुक्त सबसे पहले अस्पताल के आपातकालीन कक्ष पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं को परखा। इसके बाद उन्होंने मातृ-शिशु अस्पताल, मेडिकल वार्ड, ओपीडी ब्लॉक, डेंटल ब्लॉक और नशा निवारण केंद्र का दौरा किया। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। उपायुक्त ने अस्पताल के मौजूदा ब्लड बैंक का निरीक्षण किया और इसके साथ ही निर्माणाधीन नए ब्लड बैंक के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में सभागार की कमी को लेकर कहा कि इसके लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि सभागार का निर्माण होने से विभिन्न बैठकों और जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी और अस्पताल की कार्यप्रणाली और प्रभावी बन सकेगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मां दुर्गा लंगर ट्रस्ट की ओर से दी जा रही लंगर सुविधा का भी जायजा लिया और इसकी सराहना की। कहा कि अस्पताल में मरीजों को दवाइयां, लैब टेस्ट और भोजन जैसी सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध करवाई जा रही हैं। साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक है। अस्पताल में मरीजों, तीमारदारों और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी कुछ समस्याएं जरूर हैं, लेकिन इन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बिलासपुर डॉ. राजदीप सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।