{"_id":"6889f4fa78e74d17f700a4b5","slug":"video-school-and-ncc-students-took-out-an-awareness-rally-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: यातायात पुलिस की अगुवाई में स्कूली व एनसीसी छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: यातायात पुलिस की अगुवाई में स्कूली व एनसीसी छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा यातायात पर जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान बच्चों के हाथों में सड़क सुरक्षा को लेकर स्लोगन लिखी तख्तियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। यही नहीं बच्चों ने पुलिस की मौजूदगी में बगैर हेलमेट बाइक सवारों को रोककर उन्हें हेलमेट लगाकर चलने की शपथ दिलाई। सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता रैली का नेतृत्व कर रहे उपनिरीक्षक सीताराम ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा न सिर्फ घर के अंदर, बल्कि घर के बाहर भी सुनिश्चित करनी जरूरी होती है। यहां घर के बाहर की सुरक्षा से हमारा तात्पर्य बच्चों की आत्मरक्षा से है, जिसमें सड़क सुरक्षा के नियम भी शामिल हैं। इसके साथ साथ बच्चों को महत्वपूर्ण रोड सेफ्टी रूल्स के बारे में भी बताया, जिसमें ड्राइविंग के समय ब्रेक और हॉर्न सही से कार्य कर रहे हैं या नहीं इसका ध्यान रखना। पीछे से आ रहे वाहनों को जाने का रास्ता देने सहित साइकिल से चलने पर उसकी गति का ध्यान रखने के बारे में जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।