हमीरपुर के केसरिया डेरा गांव में युवक की बेतवा नदी में डूबने के कारण मौत हो गई। युवक नदी में अपने दोस्त के साथ नहाने गए था। वहीं मृतक के साथी को बचा लिया गया है। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक टेंट हाउस में मजदूरी करता था।