हमीरपुर के मौदहा थानाक्षेत्र के गांव भवानी से शादी समारोह के दौरान दूल्हे को उसकी प्रेमिका तमंचे के बल पर उठाकर ले गई। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंच पाती दूल्हे की प्रेमिका उसे अगवा कर फरार हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि दूल्हे का अपहरण करने वाली युवती बांदा की रहने वाली है जो दूल्हे के साथ रिलेशनशिप में थी और अपने ब्वॉयफ्रेंड की दूसरी लड़की से हो रही शादी से नाराज थी।