गाजीपुर जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर उसमीकला मोड़ के पास डंपर ने श्रद्धालुओं से भरे पिकअप को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में छह लोगों की मौत की सूचना है। जिसमें दो पुरुष व अन्य महिलाएं शामिल हैं। जिलाधिकारी आर्यका अखाैरी ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। पिकअप सवार श्रद्धालु महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। सभी गोरखपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।